Monday, January 14, 2019

Swami vivekanand


जिनके ओजस्वी वचनो से गूंजा था सारा विश्व गगन
एसे हमारे स्वामी विवेकानन्द
भारतीय युवाओं की प्रखर प्रेरणा ज्ञान की दिव्य ज्योति पथ प्रदर्शक स्वामी विवेकानन्द जी वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत "मेरे अमरीकी भाइयो एवं बहनों" के साथ करने के लिये जाना जाता है एसे गौरवशाली भारत के महान वैभव स्वामी जी की जयंति पर शत शत् नमन🌸💐

No comments:

Post a Comment